लाइव न्यूज़ :

Padma Award 2024: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी, फैंस के नाम समर्पित किया पुरस्कार

By धीरज मिश्रा | Updated: January 26, 2024 14:27 IST

Padma Award 2024: हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शुक्रवार को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया। इस खबर के बाद से अभिनेता बेहद ही खुश हैं। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए अपनी खुशी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण पुरस्कार मिथुन ने इस पुरस्कार के लिए अपनी खुशी जाहिर की हैअभिनेता ने यह पुरस्कार अपने देश और फैंस को समर्पित किया

Padma Award 2024: हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शुक्रवार को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया। इस खबर के बाद से अभिनेता बेहद ही खुश हैं। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए अपनी खुशी जाहिर की है। मिथुन ने कहा कि मेरे लिए यह एक ऐसी फीलिंग हैं जिसके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम होगा।

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा सम्मान मिलना मेरे लिए यह गौरव की बात है। इस पुरस्कार के लिए मैं अपने फैंस को धन्यवाद करता हूं साथ ही यह पुरस्कार मैं अपने देश और उन सभी फैंस को समर्पित करता हूं जिन्होंने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। मिथुन ने कहा कि सालों साल मुझे मेरे फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है। 

कहां से हुई अभिनेता की करियर की शुरुआत

हिन्दी फिल्म जगत में यूं तो कई सितारे हुए। सबकी एक्टिंग का अलग अलग जोन रहा। लेकिन, सभी अभिनेताओं में अपनी अलग पहचान बनाने में मिथुन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। रोमांटिक हो या फिर एक्शन मिथुन ने सभी रोल को ऐसे निभाया कि सिनेमाघरों में दर्शक खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए। हालांकि, मिथुन अब बढ़ती उम्र के चलते फिल्में ज्यादा नहीं करते हैं।

लेकिन, वह जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो दर्शक बस उन्हें ही देखते रहते हैं। मिथुन ने अपने एक्टिंग की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की।

मिथुन के राजनीतिक करियर पर एक नजर

70 साल के मिथुन चक्रवर्ती छात्र जीवन में सीपीआई के सदस्य रहे हैं। साल 2014 में मिथुन ने ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी में जुड़े। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्यसभा भेजा। मिथुन साल 2014 से साल 2016 तक सांसद रहे। हालांकि. बाद में किन्ही कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। अब देखने वाली बात होगी कि मिथुन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म भूषणपद्म श्रीमिथुन चक्रबर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?