लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस VS कांग्रेस: चिदंबरम ने AAP की जीत पर जताई खुशी तो शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उठाए कई सवाल, पूछा- सर हमें अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 12:15 IST

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आप की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा था-  'आप की जीत हुई, बेवकूफ बनाने और लंबी-लंबी फेंकने वालों की हार हुई है।'दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: पिछले दो चुनाव से कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। आप की जीत पर ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है और बीजेपी की आलोचना की है। इस बात को लेकर कांग्रेस में ही आपसी कलह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम ने आप के जीत पर ट्वीट कर लिखा था, आप की जीत हुई और जनता को बेवकूफ बनाने और लंबी-लंबी फेंकने वालों की हार हुई। कुछ ऐसा ही बयान मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी दिया था। पी चिदबंरम के इस ट्वीट पर दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सवाल उठाया है। 

दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पी चिदबंरम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, सम्मान के साथ लिखते हुए सर, मैं बस इतना जानना चाहती हूं कि कांग्रेस ने राज्यों में बीजेपी को हराने का काम आउटसोर्स किया है क्या? अगर ऐसा नहीं है, तो फिर हम अपनी हार के बजाय AAP की जीत पर गर्व क्यों महसूस कर रहे हैं? और यदि आउटसोर्स किया है तो हमें (PCCs) अपनी दुकान को बंद कर देना चाहिए।' 

पी चिदंबरम ने क्या ट्वीट किया था? 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आप की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा था-  'आप की जीत हुई, बेवकूफ बनाने और लंबी-लंबी फेंकने वालों की हार हुई है। दिल्ली के लोग, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं, उन्होंने बीजेपी के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है। मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं,  जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों जहां चुनाव होंगे के लिए मिसाल पेश की है।'

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसआम आदमी पार्टीपी चिदंबरमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे