लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: दिल्ली को बुधवार को मिलेगी 244 टन ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई रेलवे ने कहा कि दिल्ली को बुधवार को 244 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) मिलेगी और इसके साथ ही 24 घंटे में दिल्ली को आपूर्ति की गई कुल ऑक्सीजन लगभग 450 टन हो जाएगी। यह जानकारी रेलवे ने दी।

मंगलवार सुबह गुजरात के हापा और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेनों ने 85 टन और 120 टन एलएमओ दिल्ली पहुंचायी।

रेलवे ने कहा कि दो और ट्रेनें, गुजरात के मुंद्रा से और दूसरी हापा से, क्रमशः 140 टन और 103.6 टन एलएमओ लेकर बुधवार तड़के दिल्ली पहुंचेंगी।

रेलवे ने कहा, ‘‘इसके साथ ही 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेनें 24 घंटे में अकेले दिल्ली में लगभग 450 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति कर देंगी जिसमें आज तड़के हुई आपूर्ति भी शामिल होगी।’’

दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कुल दैनिक कोटा 590 टन है।

भारतीय रेलवे ने अभी तक 103 टैंकरों में लगभग 1,585 टन एलएमओ विभिन्न राज्यों में पहुंचायी है।

रेलवे ने कहा कि सत्ताईस 'ऑक्सिजन एक्सप्रेस' ट्रेनें पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और छह और ट्रेनें 33 टैंकरों में 463 टन एलएमओ ले जा रही हैं।

तेलंगाना को ओडिशा के अंगुल से दूसरी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन से 60.23 टन एलएमओ प्राप्त हुई। लखनऊ को झारखंड के बोकारो से मंगलवार को 79 टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी।

1,585 टन ऑक्सीजन में से महाराष्ट्र को 174 टन, उत्तर प्रदेश को 492 टन, मध्य प्रदेश को 179 टन, दिल्ली को 464 टन, हरियाणा को 150 टन और तेलंगाना को 127 टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी