लाइव न्यूज़ :

उप्र : मदरसों के लिए 40.55 करोड़ रुपये जारी

By IANS | Updated: January 14, 2018 02:31 IST

अब मदरसा छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एनसीईआरटी की अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की किताबें पढ़ाई जाएंगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मदरसों में आधुनिकी शिक्षा देने के लिए करीब 40.55 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके लिए शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। जारी रकम में से 30.53 करोड़ रुपये 1506 नये मदरसों के लिए और 10.02 करोड़ रुपये लाट संख्या 672 मदरसों के लिए जारी किए गए हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश सरकार ने केंद्र पुरोनिधानित मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण योजना के तहत 1506 नए मदरसों के लिए द्वितीय किस्त के रूप में 30.53 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अवमुक्त की है। प्रथम किस्त के रूप में इतनी ही राशि पूर्व में जारी की जा चुकी है।

शासनादेश के मुताबिक, शासन की ओर से मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में लाट संख्या 672 मदरसों के लिए द्वितीय किस्त के रूप में 10.02 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवमुक्त की है। 

अब मदरसा छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एनसीईआरटी की अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की किताबें पढ़ाई जाएंगी। नई व्यवस्था अगले शिक्षण सत्र से लागू होगी। इनमें विज्ञान और गणित की किताबें उर्दू भाषा में होंगी। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने के लिए सरकार मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति भी करेगी।

टॅग्स :मदरसाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी