लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: 2016 से 2018 के बीच रेल पटरियों पर 32,000 से अधिक पशुओं की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2019 13:49 IST

रेलवे अब इन घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों जैसे खेतों के आसपास बाड़ लगाने की योजना बना रहा है। रेलवे सुरक्षा कर्मी भी किसानों को अपने मवेशियों को पटरियों से दूर रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ओर रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते तीन साल के दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर 60 हाथियों की मौत हुई है।

बीते तीन साल के दौरान रेल पटरियों पर गाय, शेर और तेंदुओं समेत 32,000 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। रेलवे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, इस वर्ष 20 जून तक ट्रेन से कट कर 3,479 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसमें हाथियों की संख्या शामिल नहीं है।

बीते तीन साल के दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर 60 हाथियों की मौत हुई है जबकि इस साल 20 जून तक पांच हाथी मारे गए। आंकड़ों के अनुसार 2016 में ट्रेन की चपेट में आकर 7,945 पशुओं की मौत हुई। 2017 में यह संख्या बढ़कर 11,683 पहुंच गई। 2018 में 12,625 पशुओं की मौत हुई।

इस तरह 2016 से 2018 के बीच 32,253 पशुओं की मौत हुई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ओर रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। यह चिंता का विषय है।

रेलवे अब इन घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों जैसे खेतों के आसपास बाड़ लगाने की योजना बना रहा है। रेलवे सुरक्षा कर्मी भी किसानों को अपने मवेशियों को पटरियों से दूर रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन यह उपाय ज्यादा कारगर नहीं है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया