लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ लेख लिखने पर कम हुआ ओएसडी का कार्यकाल

By भाषा | Updated: February 19, 2019 06:00 IST

इस लेख में भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारियों की बुद्धिमता पर सवाल उठाने के साथ ही रेल मंत्री (पीयूष गोयल) पर भी आक्षेप लगाए गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 18 फरवरीः एक लेख लिखकर रेल मंत्री पीयूष गोयल पर आक्षेप लगाने तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की बुद्धिमता पर सवाल उठाने वाले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के कार्यकाल में केंद्र ने सोमवार को कटौती कर दी। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 2005 बैच के इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (आईआरपीएस) के अधिकारी संजीव कुमार को उनके पुराने विभाग में वापस भेजने की मंजूरी दे दी। 

रेल मंत्रालय ने कार्मिक मंत्रालय से कुमार को ‘आधिकारिक शिष्टाचार का उल्लंघन’ के लिए तत्काल उनके पुराने विभाग में भेजे जाने के संबंध में एक पत्र लिखा था। पत्र लिखने के एक महीने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

रेलवे बोर्ड के तत्कालीन सचिव रंजनेश सहाय ने अपने एक पत्र में कार्मिक मंत्रालय को लिखा था कि आईआरपीएस संजीव कुमार के आधिकारिक शिष्टाचार का उल्लंघन करने का मामला रेलवे बोर्ड के संज्ञान में लाया गया है। कुमार ने एक लेख लिखा था जो डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.रेलसमाचार.कॉम और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.नेशनलव्हील्स.कॉम में प्रकाशित हुआ था। जिसकी वजह से उन पर यह आरोप लगे हैं। 

इस लेख में भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारियों की बुद्धिमता पर सवाल उठाने के साथ ही रेल मंत्री (पीयूष गोयल) पर भी आक्षेप लगाए गए थे।

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"