लाइव न्यूज़ :

महामहिम द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी नेताओं ने लिखा पत्र, केंद्र पर लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, की तत्काल हस्तक्षेप की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 26, 2022 15:26 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर विपक्षी दल के नेताओं ने मौजूद सरकार पर आरोप लगाया कि वो केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को टार्गेट कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यभार संभालते ही विपक्ष नेताओं ने उनसे लगाई गुहारराष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लगाये गंभीर आरोपविपक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को बना रही है निशाना

दिल्ली: देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यभार संभालते ही विपक्ष ने उनके सामने अपनी पहली दुहाई लगा दी है। विपक्षी दलों ने मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लिखी चिट्ठी में राष्ट्रपति मुर्मू से अपील की गई है कि मौजूद सरकार लगातार विपक्षी नेताओं को टार्गेट कर रही है और इसके लिए वो केंद्रीय एजेंसियों मसलन केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी में विपक्ष ने सरकार द्वारा संसद में कई मुद्दों पर अपनाये जा रहे  "जिद्दी रवैये" की भी बात की गई है। विपक्ष का कहना है कि सरकार देश में महंगाई, मूल्य वृद्धि और जीएसटी वृद्धि जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा से बचने का प्रयास कर रही है और इसके लिए संसद में चर्चा के लिए अनुमति नहीं दे रही है, जिसके कारण संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही बाधित हो रही है।

राष्ट्रपति को लिखी यह चिट्ठी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से लिखी गई है। इस पत्र में कहा गया है, "महामहिम राष्ट्रपति महोदया हम आपके ध्यान में मोदी सरकार द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रतिशोध की मंशा से केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा निरंतर और तीव्र दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए आपको पत्र लिखकर मौजूदा हालात में केंद्र सरकार की कार्यशैली से आपको अवगत कराया जा रहा है।"

पत्र में विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि वो इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामले में संज्ञान लें और स्वस्थ्य लोकतंत्र की परंपरा को बचाने के लिए फौरन आवश्यक हस्तक्षेप करें।

विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार इस बात को समझने का प्रयास करे कि "कानून कानून है और इसे बिना किसी डर या पक्षपात के समान रूप से लागू किया जाना चाहिए"।

उनका कहना है, "लेकिन कानून का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और इसके बेजा उपयोग पर पौरन लगाम लगानी चाहिए क्योंकि वर्तमान सरकार के समय में इसका मनमाने ढंग से, चुनिंदा मामलों में और बिना किसी औचित्य के केवल और केवल विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।"

केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्षी नेताओं ने कहा, "केंद्र की दूषित मानसिकता से चलाये जा रहे अभियान का एकमात्र उद्देश्य विपक्षी नेताओं की प्रतिष्ठा को नष्ट करना और भाजपा के खिलाफ वैचारिक और राजनीतिक रूप से लड़ने वाली ताकतों को कमजोर करना है।"

विपक्ष ने कहा कि हमारा एक ही प्रयास है कि देश के लोगों का ध्यान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि, बढ़ती बेरोजगारी और आजीविका के नुकसान के साथ-साथ  जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति की बढ़ती असुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया जा सके। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूकांग्रेसAam Aadmi Partyराष्ट्रीय जनता दलमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत