लाइव न्यूज़ :

RCEP समझौते के खिलाफ विपक्ष करेगा देशव्यापी आंदोलन, जानिए क्या है पूरा विवाद

By शीलेष शर्मा | Updated: October 26, 2019 06:10 IST

प्रधानमंत्री मोदी अपनी प्रस्तावित बैंकॉक यात्रा के दौरान आरसीईपी समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे है, यह समझौता उस समय किया जा रहा है जब देश गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. 16 देशों के बीच होने वाला यह समझौता चीन के उत्पादों के भारत में बेतहाशा आयात का रास्ता खोल देगा जिसका नतीजा होगा कि देसी सामान सिमटता जाएगा, और चीनी माल देश के उत्पादों पर हावी हो जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देअमूल डेरी के प्रबंध निदेशक आर.एस.सोढ़ी के 22 जुलाई के पत्र जो वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नाम लिखा गया ने राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस खत में अमूल ने सरकार को सचेत किया है कि अगर उसने आरसीईपी पर हस्ताक्षर किए तो देश में डेरी का उद्योग मरणासन्न हो जाएगा और विदेशी उत्पाद देश पर हावी हो जाएंगे.

अमूल डेरी के प्रबंध निदेशक आर.एस.सोढ़ी के 22 जुलाई के पत्र जो वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नाम लिखा गया ने राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, इस खत में अमूल ने सरकार को सचेत किया है कि अगर उसने आरसीईपी पर हस्ताक्षर किए तो देश में डेरी का उद्योग मरणासन्न हो जाएगा और विदेशी उत्पाद देश पर हावी हो जाएंगे.

अपने दस पेजों के पत्र में अमूल ने वह आंकड़े भी पेश किए हैं जिससे जाहिर होता है कि न्यूजीलैंड से दूध, आस्ट्रेलिया से गेंहू और चीन से आयात होने वाले उत्पादों का गंभीर असर भारतीय उद्योग पर पड़ेगा जिसकी कोई भरपाई संभव नहीं है. कांग्रेस सहित अधिकांश विपक्षी दलों ने इस मुद्दे का संज्ञान लेते हुए देशभर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का फैसला किया है.

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी अपनी प्रस्तावित बैंकॉक यात्रा के दौरान आरसीईपी समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे है, यह समझौता उस समय किया जा रहा है जब देश गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. 16 देशों के बीच होने वाला यह समझौता चीन के उत्पादों के भारत में बेतहाशा आयात का रास्ता खोल देगा जिसका नतीजा होगा कि देसी सामान सिमटता जाएगा, और चीनी माल देश के उत्पादों पर हावी हो जाएगा.

कांग्रेस ने मोदी को याद दिलाया कि मेक इन इंडिया की बात करने वाले मोदी आज अचानक चीन और दूसरे देशों के लिए भारत के दरवाजे खोलने के लिए आखिर इतने उतावले क्यों है. क्या उन्हें इस बात का इलम नहीं कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में फंस चुकी है, बेरोजगारी चरम पर है और किसान त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है.

कांग्रेस के बड़े नेता ए.के. एंटोनी और जयराम रमेश से आरसीईपी का विरोध करते हुए साफ किया कि इस समझौते पर हस्ताक्षर करने का अर्थ है कि आयात का उदारीकरण. जिसका सीधा मतलब होगा आत्महत्या करना.

इन नेताओं ने सरकार के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि डाटा पर सरकार नियंत्रण रखेगी, यह ऐसा ही फैसला होगा जैसे मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी का फैसला किया. व्यापार घाटा 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर है इस समझौते के बाद देश के लोगों की जिन्दगी का क्या होगा, उसकी आम जरुरतें कैसे पूरी होगीं यह एक गंभीर सवाल है.

राष्ट्रीय और सुरक्षा दो मुद्दों को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन मोदी सरकार ने जिस प्रारूप को मंजूरी दी है उसमें राष्ट्रीय हितों को निकाल दिया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ मिलकर जिलेवार पांच से 15 नवंबर के बीच आंदोलन चलाने का फैसला किया है जिसको आज सोनिया गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में मंजूर किया गया. 

टॅग्स :कांग्रेसएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह