लाइव न्यूज़ :

"संवेदनशील मुद्दों पर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए", ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 09:47 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के विपक्षी दल भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि संवेदनशील अपराध और विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, जिससे राज्य की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूबे के विपक्षी दल भाजपा की जमकर आलोचना कीपटनायक ने कहा कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए ओडिशा को बदनाम करने वालों को माफ नहीं करेंगेउन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा आपराधिक मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को विपक्षी दल भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि संवेदनशील अपराध और विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, जिससे राज्य की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।

मुख्यमंत्री पटनायक ने राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए कहा, "लोग संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए अपने ही राज्य को बदनाम करने वालों को माफ नहीं करेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं इस सदन में पिछले 24 वर्षों से सदस्य हूं। मैंने संवेदनशील मुद्दों का इस तरह का राजनीतिकरण कभी नहीं देखा। लोग उन लोगों को माफ नहीं करेंगे, जो संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए अपने ही राज्य को बदनाम करते हैं। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने श्री मंदिर और लिंगराज परियोजनाओं को रोकने की कोशिश की। लोग राज्य के विकास को अवरुद्ध करने वालों को माफ नहीं करेंगे।''मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के लोग जानते हैं कि कौन सी पार्टियां न्यायिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही हैं।

सीएम पटनायक ने कहा, "ओडिशा के लोग उन सभी को अच्छी तरह से जानते थे जो आरोपियों को जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे थे और उन सभी को जिन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश की थी। भाजपा आपराधिक मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।''

अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ओडिशा के सीएम ने कहा, "महिलाओं के खिलाफ अपराध में बीस प्रतिशत की कमी आई है और सजा दर लगभग दोगुनी हो गई है। हाल ही में हम सभी ने देखा है कि कैसे ओडिशा देश में नंबर एक राजस्व देना वाला राज्य है।"

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?