लाइव न्यूज़ :

LK Advani Bharat Ratna: क्या पक्ष, क्या विपक्ष सभी ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दी बधाई

By आकाश चौरसिया | Updated: February 3, 2024 13:42 IST

भारत सरकार की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा अध्यक्ष को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। इसपर देश भर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देने वालों की झड़ी लग गई। इस क्रम में पहले तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा कीअब सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तातापक्ष-विपक्ष दोनों ओर से सोशल मीडिया पर दिए जा रहे शुभकामनाएं संदेश

Bharat Ratna: भारत सरकार की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। इसपर देश भर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई देने वालों की झड़ी लग गई। इस क्रम में पहले तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान की डिप्टी-सीएम दिया कुमार, केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सांसद चिराग पासवान ने भी बधाई संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया।   

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर बधाई देते हुए कहा, "हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मज़बूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस निर्णय के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं एवं आडवाणीजी का अभिनंदन करता हूं।

इस क्रम में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने का निर्णय हम सब के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। देश के उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जैसे प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित करते हुए भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।"

टॅग्स :भारत रत्नBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी