लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में केवल एक बाघ, शरद पवार-शरद पवार, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 19:41 IST

कार्यकर्ताओं ने कहा ने कहा कि महाराष्ट्र में केवल एक बाघ, शरद पवार शरद पवार। जब तक होटल के अंदर नहीं गए कार्यकर्ता नारा बुलंद करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शरद पवार के आगमन पर जमकर नारेबाजी की।सभी विधायकों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है।

कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद तीनों दल के नेता राज्यपाल से मिलने जाएंगे। इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के बड़े नेता पहुंच गए हैं। 

इस बीच एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शरद पवार के आगमन पर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा ने कहा कि महाराष्ट्र में केवल एक बाघ, शरद पवार शरद पवार। जब तक होटल के अंदर नहीं गए कार्यकर्ता नारा बुलंद करते हैं। 

शिवसेना नेता-एकनाथ शिंदे, राकांपा के नवाब मलिक और कांग्रेस के नितिन राउत ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अगाड़ी’ के गठन का संकल्प लिया। सभी विधायकों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फड़नवीस सरकार के इस्तीफे से भाजपा का घमंड चूर-चूर हो गया। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि शिवेसना,राकांपा और कांग्रेस के नेता जल्द ही बैठक करेंगे तथा फिर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।

मलिक ने फड़नवीस की उस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ पांच साल नहीं बल्कि 20-25 साल तक चलेगी।

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया कि निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद उनके पास बहुमत नहीं रह गया है। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की बैठक से पहले मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह लोगों की जीत है... महाराष्ट्र के लोगों ने भाजपा नेताओं का घमंड तोड़ दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री होंगे, राकांपा प्रमुख शरद पवार पहले ही यह कह चुके हैं। उद्धव जी ने (खुद के) मुख्यमंत्री बनने पर सहमति दे दी है।’’ मलिक ने कहा कि तीनों पार्टियों की बैठक के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए