लाइव न्यूज़ :

पुनर्विकसित बीडीडी चॉल के निवासियों से स्टाम्प शुल्क के रूप में वसूले जाएंगे सिर्फ एक हजार रुपये: मंत्रिपरिषद

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:15 IST

Open in App

महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद ने स्वतंत्रता के पूर्व निर्मित यहां के बीडीडी ‘चॉल’ के निवासियों से प्रति आवास स्टाम्प शुल्क तथा समझौता लागत के तौर पर सिर्फ एक हजार रुपए लेने का बुधवार को निर्णय किया। इन स्थानों को राज्य की आवासीय एजेंसी एमएचएडीए फिर से विकसित कर रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में यहां आयोजित बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बीबीडी (बॉम्बे विकास निदेशालय) ‘चॉल’ को अंग्रेजी हुकूमत के दौरान कम लागत वाली आवासीय इकाइयों के रूप में विकसित किया गया था और वे अब जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। इस प्रकार की 207 चॉल का निर्माण 1921 और 1925 के बीच किया गया था और ये मुंबई में वर्ली, नयागांव, एनएम जोशी रोड और सेवरी जैसे प्रमुख स्थानों पर बनी हैं। एक बयान में कहा गया कि प्रत्येक इमारत चार मंजिला है और इनके निर्माण के 90 वर्ष पूरे हो गए हैं ,इसलिए राज्य सरकार ने इन इमारतों के पुनर्विकास का फैसला किया है। इससे 15,584 निवासियों को लाभ होगा। सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्रधिकरण (एमएचएडीए) पहले ही बीडीडी चॉल के पुनर्विकास की घोषणा कर चुका है और एक समझौते के अनुसार प्रत्येक पात्र निवासी को 500 वर्ग फुट का घर मुफ्त मिलेगा।इसमें कहा गया नई आवासीय इकाइया निशुल्क होंगी लेकिन सरकार पात्र निवासियों से प्रति घर स्टाम्प शुल्क और समझौता लागत के रूप में एक हजार रुपये लेगी। मंत्रिपरिषद ने दूध पाउडर और मक्खन से जुड़े एक प्रस्ताव को महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (महानंद) के पास भेजे जाने को भी मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos