लाइव न्यूज़ :

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:18 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 15 मार्च उत्‍तर प्रदेश के भदोही जिले के दुर्गागंज थाना इलाके में तेज़ रफ़्तार जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक में अंदर जा घुसे जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की आधी रात को सदलूबीर बाजार के पास हुई।

दुर्गागंज के थाना प्रभारी रामजी यादव ने सोमवार को बताया वाराणसी निवासी आफताब (24) और भदोही के सुरयावा निवासी अख्तर (25) एक शादी से बाइक से वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि सदलूबीर बाजार में आगे जा रही ट्रक के चालक ने अचनाक ब्रेक लगाया तभी पीछे से तेज़ रफ़्तार बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के अंदर बाइक सहित घुस गए। उन्होंने बताया कि दोनों को वहां से निकला गया, लेकिन अख्तर की मौत हो चुकी थी।

रामजी यादव ने बताया कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यादव ने बताया कि बालू लदे ट्रक को कब्ज़े में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले अख्तर के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चालक की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग