लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:46 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में बुधवार शाम एक तिपहिया वाहन के पलट जाने से एक शिक्षिका की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम छह अध्यापिका एक टेम्पो पर सवार होकर बांदा मुख्यालय जा रही थीं, तभी पलरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में टेम्पो चालक नियंत्रण खो बैठा और उसका वाहन सड़क किनारे पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बरेठी कला पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नूतन गुप्ता (40) की मौत हो गयी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिल्ला में सहायक अध्यापक मीरा देवी (50), माधवी पांडेय (50), सुनीता मिश्रा (49) और ज्ञानवती (50) तथा टेम्पो चालक अखिलेश (25) घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूतन गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"