लाइव न्यूज़ :

‘वन स्टॉप सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:14 IST

Open in App

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देश में ‘वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली है। इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन कल इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में किया गया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने आपसी सहयोग के माध्यम से लैंगिक और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में शुरू की गई विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला। ईरानी के मुताबिक, देश में ‘वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान साझेदार देशों के बीच लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जी20 के साथ भारत की एकजुटता के बारे में भी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब