लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और मौत, 41 नये मामले आए

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:43 IST

Open in App

लखनऊ, छह अगस्त उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत दर्ज की गई और 41 नये मामले आए।

यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में एक कोरोना संक्रमित की मौत होने से अब तक इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्‍या 22,771 हो गई है जबकि 41 नये मामले आने के साथ प्रदेश में कुल 17,08,689 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रयागराज से एक संक्रमित की मौत की खबर है जबकि 41 ताजा मामलों में लखनऊ, गाजियाबाद के पांच-पांच, वाराणसी, आगरा, महाराजगंज के तीन-तीन मरीज शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 16,85,299 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। राज्य में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 619 है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटों के दौरान राज्य में 2.50 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। अबतक राज्य में 6.69 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos