लाइव न्यूज़ :

आगरा में टेम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:55 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक टेम्पो के पलटने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेम्पो श्रद्धालुओं को लेकर कागारौल थाना क्षेत्र के गांव दिगरौता की ओर जा रहा था तभी महुअर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। थाना मलपुरा के निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में बसंती देवी की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मनोज अपनी बाइक से सत्संग में शामिल होने जा रहा था तभी कराहरा और नगला सिकरवार के बीच उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र: किन्नर और युवक को पीटने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

भारतउप्र के मुजफ्फरनगर में हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"