LOC पर पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

By निखिल वर्मा | Published: June 11, 2020 11:16 AM2020-06-11T11:16:23+5:302020-06-11T11:24:44+5:30

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलाबारी से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये और कई मवेशियों की मौत हो गयी।

One Indian Army jawan lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Rajouri sector of Jammu and Kashmir | LOC पर पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

एलओसी पर गश्त लगाते भारतीय सेना के जवान (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsपाकिस्तान बिना उकसावे के लगातार तीन दिनों से एलओसी पर गोलीबारी कर रहा हैपाकिस्तानी सेना ने सोमवार और मंगलवार को भी पुंछ जिले के मनकोट और खरी करमारा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की थी। भारतीय सेना ने पाक की गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है

एलओसी पर पाकिस्तान बिना उकसावे के लगातार गोलीबारी कर रहा है जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। बुधवार रात राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर पाक की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। राजौरी-पुंछ जिले के तहत आने वाले तरकुंडी सेक्टर में पाक की गोलीबारी में स्थानीय नागरिक नयामतुल्ला (35) भी घायल हुए है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलाबारी

राजौरी जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलाबारी से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये और कई मवेशियों की मौत हो गयी। गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा और बालाकोट सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के समीप आधे दर्जन गांवों को निशाना बनाया।

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी मोर्टारों एवं निर्देशित मिसाइलों से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारी गोलाबारी में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गये और कई मवेशी भी मर गये। अधिकारियों ने बताया कि सीमा के आसपास रह रहे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए भूमिगत बंकरों में शरण लिया क्योंकि उनके गांवों पर मोर्टार बम बरसाये गये।

अधिकारियों के अनुसार फिर रात में करीब 08:45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उनके मुताबिक भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Web Title: One Indian Army jawan lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Rajouri sector of Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे