लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: हल्द्वानी जेल में 1 महिला और 43 पुरुष कैदी हुए एचआईवी पॉजिटिव, इलाज के लिए जेल में बनाया गया एआरटी केंद्र

By आजाद खान | Updated: April 10, 2023 09:25 IST

मामले में बोलते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा है कि "जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के हल्द्वानी जेल में एक साथ 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए है। इन एचआईवी पॉजिटिव कैदियों में एक महिला कैदी भी संक्रमित पाई गई है। ऐसे में कैदियों के इलाज के लिए जेल में ही एआरटी केंद्र बनाया गया है।

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी से संक्रमित पाए गए है। बताया जा रहा है कि जिन कैदियों को एचआईवी से संक्रमित पाया गया है उन में से एक महिला कैदी भी है। कैदियों के चआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर बोलते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा है कि कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

डॉ. परमजीत सिंह ने आगे कहा है कि इन कैदियों के इलाज के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है जिसमें संक्रमितों का इलाज हो रहा है। सिंह के मुताबिक, हालात पर उनकी टीम लगातार नजर रखी हुई है। यही नहीं जेल प्रशासन लगातार कैदियों की रूटीन चेकअप भी कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हल्द्वानी जेल के 43 पुरुष और एक महिला कैदी को एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। इतनी बड़ी संख्या में जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों के पाए जाने से जेल में हड़कंप मच गया है। ऐसे में जेल में ही एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है जहां पर संक्रमितों का इलाज हो रहा है। 

संक्रमित कैदियों के इलाज की देखरेख कर रहे डॉ. परमजीत सिंह ने कहा है कि "जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।" उन्होंने बताया कि हमारी टीम लगातार इन कैदियों की इलाज के साथ इनकी जांच भी कर रही है। 

जेल में 1629 है पुरुष और 70 है महिला कैदी

डॉ. सिंह के मुताबिक, फिलहाल जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी है। ऐसे में जेल में इतनी भारी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने के कारण जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और कैदियों की नियमित जांच शुरू कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि  एचआईवी पॉजिटिव कैदियों के कारण और कोई कैदी संक्रमित न हो और इस जांच में अगर कैदी संक्रमित पाए जाते है तो समय पर उनका इलाद हो पाए।  

टॅग्स :उत्तराखण्डजेलडॉक्टरएड्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप