लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि घोषित

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:39 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तैनात अपने किसी भी कर्मचारी की मौत होने पर एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकारी योजना के तहत कांस्टेबल का परिवार ऐसा पहला होगा जिसे यह सम्मान राशि दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तैनात अपने किसी भी कर्मचारी की मौत होने पर एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकारी योजना के तहत कांस्टेबल का परिवार ऐसा पहला होगा जिसे यह सम्मान राशि दी जाएगी।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि वह कांस्टेबल के नन्हे बालक का ख्याल अपने बेटे की तरह रखेंगे। गंभीर ने कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन अमित के बेटे की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम कांस्टेबल अमित को वापस तो नहीं ला सकते लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि उनके बेटे का ध्यान मैं अपने बेटे की तरह ही रखूंगा। जीजीएफ उसकी पूरी शिक्षा का खर्च उठाएगा।’’

दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी और उनके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दिल्ली पुलिस में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले यह कांस्टेबल उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही है तो उन्हें फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब