लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:55 IST

Open in App

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोबाइल पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में यूपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवक का नाम अंकित यादव  है. 

आरोपी युवक बलिया का रहना है वाला है. इस मामले में बलिया पुलिस अधीक्षक रामकरन नैय्यर ने बताया कि जिले के नगरा थाना में गुरूवार रात हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल की शिकायत पर एक अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया. 

उन्होंने बताया कि चंदेल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से कल शाम फोन किया गया और फोन पर उसे अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी भी दी गयी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उनके लिये अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामले की तत्काल छानबीन की और छानबीन के बाद मोबाइल नगरा थाना क्षेत्र के कोठवा गांव के अंकित यादव का पाया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशAnkit Yadavयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो