लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के सलाहकारों की 'विवादित टिप्पणी' पर हरीश रावत बोले- मैं कांग्रेस की ओर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2021 15:44 IST

जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की विवादित टिप्पणी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रभावरी हरीश रावत ने कहा है कि, मैं पार्टी की ओर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. किसी को भी उस स्थिति पर संदेह करने का अधिकार नहीं है, एक बयान जारी करने की तो बात ही छोड़ दें.

Open in App

जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की विवादित टिप्पणी के मामले में पंजाबकांग्रेस प्रभावरी हरीश रावत ने कहा है कि, मैं पार्टी की ओर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. किसी को भी उस स्थिति पर संदेह करने का अधिकार नहीं है, एक बयान जारी करने की तो बात ही छोड़ दें.

हरीश रावत ने कहा है कि मैंने इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मांगी थी. रावत ने कहा कि, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य लोगों का कहना है कि बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, संभावना है कि चुनाव के समय राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है. 

इसके अलावा हरीश रावत ने कहा कि, पूर्व प्रधानंत्री इंदिरागांदी सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थीं. इंदिरा जी हमारे लिए एक माँ की तरह हैं. अगर उनके बारे में कुछ अपमानजनक कहा जाता है, तो हम इसकी निंदा करेंगे. इसके साथ ही रावत ने कहा कि, इस पूरे मामले की जांच और जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है. अगर इस दौरान को दोषी साबित होता है तो उसका खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. 

बता दें कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  के सलाहकारों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कोई टिप्पणी न करें. पंजाब सीएम अमरिंद ने कहा कि, कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कुछ भी बोलना देश के लिए खतरनाक है और इससे अस्थिरता की स्थिति पैदा हो सकती है. बेहतर है कि इन मुद्दों से बचा जाए.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कहा था कि वे अपने सलाहकारों को कहें कि अगर किसी मुद्दे की जानकारी न हो तो उस पर न बोलें. सलाहकारों को नहीं पता कि उनके कुछ भी बोलने का असर क्या होता है.

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने बीते दिनों एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई थी. सिद्धू के सलाहकार माली ने कहा था कि कश्मीर एक अलग देश है. कश्मीर कश्मीरी लोगों का देश है.

इसके साथ ही माली ने अपने बयान में यह भी कहा था कि वर्ष 1947 में अंग्रेजों ने भारत को छोड़ते हुए समझौते और यूएनओ के फैसले का उलंघन करते हुए कश्मीर देश के दो टुकड़े कर दिए गए. इस पर पाकिस्तान और भारत ने कब्जा किया हुआ.

सिद्धू के सलाहकार के ये बयान जैसे ही आया मानो बवाल मच गया. पंजाब में अमरिंदर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने बयान जारी कर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार हर मुद्दे पर न बोलें. ये मुद्दे देश की स्थिरता और शांति से जुड़े हुए हैं.

टॅग्स :पंजाबहरीश रावतनवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील