लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2024 13:50 IST

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा उनके खिलाफ दायर मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव नासियार ने कहा कि पुलिस पर किसी को भी उनसे मिलने से रोकने का दबाव है।पुलिस ने कुमार से करीब आधे घंटे तक पूछताछ करने के बाद सिविल लाइन थाने में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कुमार के वकील करण शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है, पुलिस उन्हें उनके मुवक्किल से मिलने नहीं दे रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा उनके खिलाफ दायर मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुमार से करीब आधे घंटे तक पूछताछ करने के बाद सिविल लाइन थाने में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले में आप लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा, "हमने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि हमें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित है लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन्हें बिना किसी सूचना के यहां लाया गया है। अब हम अंदर (सिविल लाइंस पीएस) जाना चाहते हैं लेकिन हमें अंदर जाने से रोका जा रहा है।"

आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने कहा कि पुलिस पर किसी को भी उनसे मिलने से रोकने का दबाव है। उन्होंने कहा, "विभव हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है।"

वहीं, कुमार के वकील करण शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है, पुलिस उन्हें उनके मुवक्किल से मिलने नहीं दे रही है। शर्मा ने पुलिस स्टेशन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमें अभी तक पुलिस से कोई सूचना नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।"

टॅग्स :स्वाति मालीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप