लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की बैठक को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- कई बड़े नेता मीटिंग में नहीं ले रहे भाग, कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता उम्मीदवार का चुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 15, 2022 11:30 IST

आज विपक्षी दलों की बैठक के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई बड़े नेता मीटिंग में भाग नहीं ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक उम्मीदवार का चुनाव कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता।ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर 15 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी नीत विपक्ष की बैठक को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि एमके स्टालिन, के चंद्रशेखर राव, उद्धव ठाकरे और कई बड़े नेता मीटिंग में भाग नहीं ले रहे हैं। खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से ये भी कहा कि हम एकता और एक सर्वसम्मत (राष्ट्रपति पद के लिए) उम्मीदवार चाहते हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि एक उम्मीदवार का चुनाव (आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए) कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता क्योंकि हमारे पास लगभग 50 प्रतिशत वोट हैं। लेकिन हम फिर भी एकसाथ लड़ने के लिए बैठक में जाएंगे क्योंकि हम एकता को तोड़ना नहीं चाहते हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर 15 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित गैर-भाजपा दलों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेK Chandrashekhar Raoउद्धव ठाकरेएमके स्टालिनकांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष