लाइव न्यूज़ :

12 जून विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हो सकती है पटना में, इस महा बैठक में सभी विपक्षी दल के नेता होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 20:22 IST

पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मजबूती के लिए नेताओं से मिल रहे हैं। भाजपा के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है।

Open in App

पटना: विपक्षी दलों की बड़ी बैठक पटना में 12 जून हो सकती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दरअसल, जदयू प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक दफ्तर पहुंच गए। जहां उनके स्वागत में खड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। 

कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि, ‘देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो’। इस नारे को सुनकर मुख्यमंत्री भी फूले नहीं समा रहे थे और उनकी खुशी उनके चेहरे से झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने गाड़ी के भीतर से ही हाथ हिलाकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए आगे की तरफ निकल गए।

इसके बाद यह खबर निकलकर बाहर आ रही है कि विपक्षी दलों की होने वाली इस महा बैठक में सभी विपक्षी दल के नेता शामिल होंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनिती बनाई जाएगी। मिशन 2024 को लेकर विपक्ष अपनी एकता को प्रदर्शित करेगा। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मजबूती के लिए नेताओं से मिल रहे हैं।

 भाजपा के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है। यह सवाल उठ रहा था कि आखिर विपक्षी दलों कब एक मंच पर दिखेंगे? लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिलता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। लेकिन पटना में कहां यह बैठक होगी अभी इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है। 

माना जा रहा है कि करीब दो दर्जन दल के नेता इस महा बैठक में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि विपक्षी एकता की मजबूती को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार विपक्षी दल के नेताओं से मिले थे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, वामदल के नेता डी राजा और सीताराम येचुरी, महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं से मिले और भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आने की अपील की है।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलोकसभा चुनाव 2024जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब