लाइव न्यूज़ :

CAA पर असम सीएम सोनोवाल पार्टी लाइन से अलग, कांग्रेस ने कहा- अपने गिरेबां में झांकिए, फिर देश व विपक्ष से बात करिए

By भाषा | Updated: January 3, 2020 19:09 IST

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘अमित शाह जी, मोदी जी और आपको देश की जनता ने काम करने के लिए प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बनाया है। रोटी और रोजगार के लिए बनाया है। राहुल गांधी जी और विपक्षी नेताओं को गाली देने के लिए नहीं बनाया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोनोवाल के ‘बयान’ को लेकर शाह पर कांग्रेस का निशाना: विभाजनकारी एजेंडा बंद करिए।पूरे देश को अपने षड्यंत्रकारी और विभाजनकारी एजेंडे से पूरे 1947 जैसे हालात पर लाकर खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के एक कथित बयान का हवाला दिया और कहा कि विपक्ष पर निशाना साधने से पहले शाह को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए और ‘विभाजनकारी’ एजेंडा बंद करना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘अमित शाह जी, मोदी जी और आपको देश की जनता ने काम करने के लिए प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बनाया है। रोटी और रोजगार के लिए बनाया है। राहुल गांधी जी और विपक्षी नेताओं को गाली देने के लिए नहीं बनाया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘आपने पूरे देश को अपने षड्यंत्रकारी और विभाजनकारी एजेंडे से पूरे 1947 जैसे हालात पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब तो आपके अपने मित्र दल ही इस विभाजनकारी सीएए को नहीं मान रहे हैं। आपके अपने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसे लागू करने से इनकार कर दिया है।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पहले अपना घर ठीक कीजिए, अपने गिरेबां में झांकिए और फिर देश व विपक्ष से बात करिए। अपना यह षड्यंत्रकारी एवं विभाजनकारी एजेंडा बंद करिए।’’ इससे पहले सुरजेवाला ने एक खबर साझा करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी और अमित शाह जी, आप लोगों को जनता ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री काम करने के लिए चुना है, विपक्षी नेताओं को गाली देने के लिए नहीं।

आपके साथी दल ही विभाजनकारी सीएए को नहीं मान रहे और आपके अपने मुख्यमंत्री ही सीएए को नहीं मान रहे।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपको हिंदी अनुवाद भेजें? विपक्ष पर हमला बोलने से पहले अपने गिरेबां में तो झांकिए! हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और?’’

सुरजेवाला ने एक ट्वीट का हवाला दिया जिसमें उनके मुताबिक सोनोवाल ने कहा, ‘‘असम के पुत्र के तौर पर मैं यहां विदेशियों को नहीं बसने दूंगा। सर्वानंद सोनोवाल ऐसा नहीं होने देगा।’’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअसमअमित शाहसर्बानंद सोनोवालरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष