लाइव न्यूज़ :

Omicron: आईआईटी दिल्ली का कमाल, अब महज 90 मिनट के अंदर होगी 'ओमीक्रोन' की जाँच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 14:26 IST

आईआईटी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह जांच पद्धति विशेष उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) पर आधारित है जो ओमीक्रोन स्वरूप में मौजूद है और सार्स-कोवी-2 के अन्य मौजूदा स्वरूपों में अनुपस्थित है। ’’

Open in App
ठळक मुद्दे90 मिनट के अंदर’’ कोविड-19 के नये स्वरूप का चलेगा पतावर्तमान में 'जीनोम सीक्वेंसिंग’ आधारित पद्धतियों से होती है जाँच

नयी दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के अनुसंधानकर्ताओं ने ‘‘90 मिनट के अंदर’’ कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर आधारित एक जांच पद्धति विकसित की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

वर्तमान में, विश्व भर में ओमीक्रोन की पहचान या जांच अगली पीढ़ी की ‘सीक्वेंसिंग’ (अनुक्रमण) आधारित पद्धतियों से की जाती है, जिसमें तीन दिन से अधिक समय लगता है। संस्थान ने अपनी कुसुम स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइसेंज द्वारा विकसित त्वरित जांच पद्धति के लिए एक भारतीय पेटेंट अर्जी दी है और वह संभावित औद्योगिक साझदेारों के साथ वार्ता शुरू करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। 

आईआईटी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह जांच पद्धति विशेष उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) पर आधारित है जो ओमीक्रोन स्वरूप में मौजूद है और सार्स-कोवी-2 के अन्य मौजूदा स्वरूपों में अनुपस्थित है। ’’ उन्होंने कहा कि कृत्रिम डीएनए टुकड़ों का उपयोग कर जांच में ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाया जाता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में,विश्व भर में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान अगली पीढ़ी की सीक्सवेंसिंग पद्धति से की जाती है जिसमें तीन दिन से अधिक समय लगता है। आरटी-पीसीआर आधारित जांच का उपयोग कर 90 मिनट के अंदर ओमीक्रोन स्वरूप की मौजूदगी का पता लगाना संभव हो जाएगा। ’’ यह पद्धति जांच में आने वाली लागत को घटा कर इसे देश की बड़ी आबादी के लिए वहनीय बना देगी। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से इस जांच पद्धति वाली किट को मंजूरी मिलने के बाद इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)IIT Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतNIRF 2025 Engineering Ranking: आईआईटी मद्रास सबसे आगे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे शीर्ष तीन में

भारतJEE Main Result 2025 Session 1 Result Out: 14 छात्रों ने हासिल किया सर्वोच्च ‘स्कोर’?, राजस्थान के छात्रों ने बाजी मारी, शीर्ष 14 में से 12 सामान्य, 1-1 ओबीसी और एससी श्रेणी...

क्राइम अलर्टIIT Delhi: देवघर का रहने वाला 21 वर्षीय छात्र यश ने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला

भारतआईआईटी बॉम्बे: 75% छात्रों की लगी जॉब, सालाना वेतन घटकर ₹ 4 लाख हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos