लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की अटकलों के बीच उमर अब्दुल्ला आज आ सकते हैं दिल्ली

By भारती द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 02:33 IST

उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि वो पीडीपी को अपना समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने ये साफ करते हुए कहा था कि ना हमने किसी ने अप्रोच किया है और ना हम अप्रोच करने जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला आज दिल्ली आ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उमर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर दिल्ली आने वाले हैं। उधर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पांच विधायक पार्टी से बगावत पर उतर आए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस और पीडीपी जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए गंठजोड़ करना चाहती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सरकार बनाने को लेकर अपने दांव खेलने शुरू कर दिए हैं।  

गौरतलब है कि जून में पीडीपी और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि वो पीडीपी को अपना समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने ये साफ करते हुए कहा था कि ना हमने किसी ने अप्रोच किया है और ना हम अप्रोच करने जाएंगे। मैं अपनी पार्टी की ओर से राज्यपाल को यह विश्वास दिलाया है कि हम उनका पूरा साथ देंगे। हम सरकार नहीं बनाना चाहते है।

साथ ही उमर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों को तोड़कर नंबर जुटाने की कोशिश कर सकती है। उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा के महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी राम माधव ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था- 'उमर अब्दुल्ला क्यों डर रहे हैं? मुझे विश्वास है कि उनके पार्टी के लोग उनके साथ ईमानदार हैं। हमारी तरफ से हार्स ट्रेडिंग को लेकर कोई सवाल नहीं है। हमने देखा है कि उनकी पार्टी ने किस तरह जम्मू-कश्मीर में हार्स ट्रेडिंग किया है। किसी भी इंसान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए।'

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया था। पिछले चार सालों से चल रही गठबंधन की इस सरकार का पिछले महीने 19 जून (मंगलवार) को खत्म हो गया। भाजपा ने घाटी के हालातों का हावाला देते हुए पीडीपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। जिसके बाद महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 6 महीने का राज्यपाल शासन लग चुका है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारओमार अब्दुल्लाहजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?