लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शुरू हो रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी होंगी कुलपति, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2021 21:42 IST

दिल्ली सरकार ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मल्लेश्वरी को मंगलवार को इस पद पर नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय का उद्देश्य एथलीटों की एक खेप तैयार करना है।ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी।ऐसे एथलीट तैयार करना है जो हमारे देश को गौरवान्वित करें।

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त किये जाने की बधाई दी।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली सरकार ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मल्लेश्वरी को मंगलवार को इस पद पर नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य एथलीटों की एक खेप तैयार करना है जो ओलंपिक खेलों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करें।

विश्वविद्यालय के अधिकारी प्रतिभा की खोज और छात्रों के बीच संभावित एथलीटों की पहचान करने के लिए स्कूलों का दौरा करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी।

आज उनके साथ मुलाक़ात हुई और विस्तार से चर्चा हुई।’’ सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली कुलपति नियुक्ति करने की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का हमारा उद्देश्य अपने देश में ऐसे एथलीट तैयार करना है जो हमारे देश को गौरवान्वित करें।''

उन्होंने कहा, ''हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां खेल फलें-फूलें और हमारे खिलाड़ियों को उस स्तर पर ले जाएं जहां वे कम से कम 50 पदक दिलाएं ताकि हम भारत में 2048 ओलंपिक की मेजबानी कर सकें।'' मल्लेश्वरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों की पहचान करेंगे और उनके कौशल का उस खेल से मिलान करेंगे, जिसके लिए वे उपयुक्त हैं।

उन्होंने कहा, ''स्कूल खुलने के बाद हम दौरा कर खेलों में रुचि रखने वाली प्रतिभाओँ की तलाश करेंगे। ऐसे कई बच्चे हैं, जो खेलों में गहरी रुचि रखते हैं लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी के कारण अपने सपने को पूरा करने में असमर्थ हैं।'' 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos