लाइव न्यूज़ :

ओला ड्राइवर ने पैसेंजर को उतारा, बोला- 'मुस्लिम कॉलोनी है मैं नहीं जाऊंगा'- मचा बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 08:56 IST

दिल्ली के एक पत्रकार अशद अशरफ के द्वारा दोस्तों के साथ ईद मनाने के बाद उन्होंने बीके कॉलोनी से घर लौटने के लिए उसने ओला कैब बुक की।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: ओला ड्राइवर के  द्वारा पैसेंजर को मनाही करने से बवाल मच गया है। खबर के अनुसार हाल ही में दिल्ली के एक पत्रकार अशद अशरफ के द्वारा दोस्तों के साथ ईद मनाने के बाद उन्होंने  बीके कॉलोनी से घर लौटने के लिए उसने ओला कैब बुक की। 

कैब बुकिंग के थोड़े समय बाद लोकेशन पर पहुंच गई। जिसके बाद थोड़ी देर बाद कैब भी पहुंच गई। असद कैब में बैठा और ड्राइवर को जामिया नगर चलने को कहा। इसके बाद जो कुछ हुआ इसकी हर को ई आलोचना कर रहा है। दरअसल असद का आरोप है कि ड्राइवर ने उनके घर यानि जामिया नगर जाने से मना कर दिया। 

असद के सोशल मीडिया पर लिखा है कि ड्राइवर ने उसे बीच रास्ते छोड़ दिया और जब ड्राइवर से पूछने की हिम्मत की तो उसने अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। इसके बाद असद ने इस पूरे वाकये की जानकारी अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट लिखकर दी। वहीं, ओला का कहना है कि उसने ड्राइवर को हटा दिया है। 

असद ने इस पूरे घटनाक्रम को फेसबुक पर लिखा और बताया कि कैसे उस रात जान पर बन आई। इतना ही नहीं, पुलिस ने भी इस पूरे मामले को बड़ी लापरवाही से लिया। मेरी शिकायत लिखने के बाद ये कहकर निकल गए कि बाकी जगह भी जाना है।'

उन्होंने इस घटना की  शिकायत दिल्ली पुलिस को भी की है। इसके अलावा ट्विटर पर भी ओला को शिकायत लिखी है। जिसके बाद ओला ने लिखा- पिछली रात हुई घटना के लिए हमने ड्राइवर को हटा दिया है। ओला, भारत की तरह, धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करता है और कभी भी अपने ग्राहकों और ड्राइवर भागीदारों के बीच किसी तरह के भेदभाव की अनुमति नहीं देगा। हम आपके साथ खड़े हैं और इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।' वहीं, सोशल मीडिया पर इस कारण से लोगों का गुस्सा फूटा है। कई बार अलग अलग तरह की घटनाएं ओला की तरफ से देखी जाती रही हैं।

टॅग्स :ओलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत