लाइव न्यूज़ :

क्यों कश्मीर में इस 23 साल की युवती के चलते मचा है हड़कंप, राज्यपाल भी हैं परेशान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 16:30 IST

मंजोत के पिता गुरदीप सिंह 75 प्रतिशत तक विकलांग हैं और वह चलने में असमर्थ हैं. परिवार की सहमति नहीं गुरदीप सिंह ने उधमपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से कहा, ''मैं हाथ जोड़कर अपनी बेटी से मुझे परेशानी से राहत दिलाने के लिए इस योजना को छोड़ने का अनुरोध करता हूं.

Open in App
ठळक मुद्देसिख महिला के अपनी एक किडनी मुस्लिम सहेली को दान देने की इच्छा के बाद उसके विकलांग पिता ने अपनी बेटी से उसकी चिकित्सीय हालत को ध्यान में रखते हुए फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.मंजोत के पिता गुरदीप सिंह 75 प्रतिशत तक विकलांग हैं और वह चलने में असमर्थ हैं. परिवार की सहमति नहीं गुरदीप सिंह ने उधमपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से कहा, ''मैं हाथ जोड़कर अपनी बेटी से मुझे परेशानी से राहत दिलाने के लिए इस योजना को छोड़ने का अनुरोध करता

जम्मू कश्मीर में एक सिख महिला के अपनी एक किडनी मुस्लिम सहेली को दान देने की इच्छा के बाद उसके विकलांग पिता ने अपनी बेटी से उसकी चिकित्सीय हालत को ध्यान में रखते हुए फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

पिता ने इस मामले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी हस्तक्षेप की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, कि जब अख्तर की मां किडनी देने के लिए चिकित्सीय रूप से फिट है तो वे मेरी बेटी को मजबूर क्यों कर रहे हैं.

सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता मंजोत सिंह कोहली (23) ने हाल ही में राजौरी जिले की अपनी 22 वर्षीय मुस्लिम दोस्त समरीन अख्तर को एक किडनी दान देने का फैसला सार्वजनिक किया लेकिन साथ ही कहा कि उसके परिवार को इस पर आपत्ति है और श्रीनगर का एक अस्पताल इस प्रक्रिया में देरी कर रहा है.

मंजोत के पिता गुरदीप सिंह 75 प्रतिशत तक विकलांग हैं और वह चलने में असमर्थ हैं. परिवार की सहमति नहीं गुरदीप सिंह ने उधमपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से कहा, ''मैं हाथ जोड़कर अपनी बेटी से मुझे परेशानी से राहत दिलाने के लिए इस योजना को छोड़ने का अनुरोध करता हूं.

जैसा कि आपको मेरी चिकित्सीय हाल के बारे में पता है और उसके बाद कोई भी मेरी देखभाल करने वाला नहीं है.'' उन्होंने सौरा के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को पहले ही एक नोटिस भेजा है जिसमें अपनी बेटी के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि परिवार की सहमति नहीं है.

किडनी दान देने के बाद कोई नहीं पूछेगा गुरदीप सिंह ने कहा वह जो कर रही है वह गैरकानूनी है क्योंकि वह खून के रिश्ते के अलावा किसी और को किडनी दान नहीं दे सकती. उन्होंने कहा कि लोग उनकी बेटी के फैसले का स्वागत कर रहे हैं लेकिन मैं जानता हूं कि यह कुछ समय के लिए है और किडनी दान देने के बाद कोई उसे पूछेगा तक नहीं. किडनी दान देने के बाद कोई उससे शादी नहीं करेगा.\

कभी नहीं देखूंगा पिता की शक्ल, दान करूंगी कीडनी

अपने पिता के जवाब में युवती ने कहा है कि वह अपने पिता की शक्ल अब कभी नहीं देखेगी। उसने कहा, 'जो आप चाहते थे वैसा हो गया, अब मैं कभी आपकी शक्ल नहीं देखूंगी।' हालांकि अभी भी वह किडनी देने की बात पर अड़ी है। लेकिन अब यह फैसला राज्यपाल के पास है। वे भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील