लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसा: कोरोमंडल एक्सप्रेस के चालक को आया होश, बाल-बाल बचा मालगाड़ी का गार्ड

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 10:10 IST

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते शुक्रवार को बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गयाहादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस का चालक जिंदा हैटक्कर का शिकार हुई मालगाड़ी का गार्ड भी जिंदा है

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में कई लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य घायल हैं। इस बीच, दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस के चालक को होश आ गया है। हादसे का शिकार हुआ चालक होश में आने के बाद ठीक है और वह बात कर पा रहा है।

रेलवे बोर्ड ने पुष्टि की है कि उनकी हालत अब ठीक है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, संचालन और व्यवसाय विकास के रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा के साथ चालक की बातचीत हुई।

अधिकारी ने सूचना दी कि वह होश में आ गए हैं उस समय वह एकदम ठीक थे। हालांकि, उनकी हालत बाद में गंभीर हो गई और वह अब अस्पताल में भर्ती हैं। 

जानकारी के अनुसार, कोरोमंडल एक्सप्रेस में लोको पायलट जीएन मोहंती हजारी बेहरा सहायक लोको पायलट थे। दोनों बेहद गंभीर रूप से घायल है। 

चश्मदीद यशवंतपुर के टीटी के अनुसार, हादसे से पहले पीछे एक आवाज सुनी लेकिन जब तक उन्हें कुछ समझ आया तब तक ए1 कोच के बाद दो सामान्य कोच और गार्ड कोच पटरी से उतर गए।

कोरोमंडल एक्सप्रेस की चपेट में आई मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई हालांकि गार्ड को कुछ नहीं हुआ क्योंकि जिस समय हादसा हुआ गार्ड कोच में नहीं था।

भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार, मालगाड़ी के गार्ड और ड्राइवर गाड़ी को कहीं खड़ी होने पर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसलिए ये लोग ट्रेन के बाहर थे और उसका निरीक्षण कर रहे थे। वह अपना काम कर रहे थे और इसी कारण उनकी जान बच गई। 

बताया जा रहा है कि हादसे के चश्मदीद गार्ड और ड्राइवर का कहना है कि कोरोमंडल चालक की कोई गलती नहीं थी, चूंकि शुरुआती जांच कुछ 'सिग्नलिंग इंटरफेरेंस' की ओर इशारा करती है, जिसके कारण कोरोमंडल लूप लाइन ले गया जहां मालगाड़ी खड़ी थी।

रेलवे बोर्ड ने कोरोमंडल एक्सप्रेस चालक को क्लीन चिट दे दी है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ट्रेन अपनी गति सीमा के भीतर थी और किसी भी सिग्नल को जंप नहीं किया।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह