लाइव न्यूज़ :

तूफान ‘अम-पुन’: ओडिशा में चक्रवात से न हो एक भी मौत, सीएम नवीन पटनायक ने लक्ष्य निर्धारित किया

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:48 IST

राज्य प्रशासन एक ओर जहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर यह तूफान उनकी मुश्किलें बढ़ाने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उठने वाले तूफान ‘अम-पुन’ के 18 मई को ओडिशा पहुंचने की संभावना है।ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को तूफान से राज्य में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं होने देने को सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उठने वाले तूफान ‘अम-पुन’ के 18 मई को ओडिशा पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को तूफान से राज्य में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं होने देने को सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

गौरतलब है कि राज्य प्रशासन एक ओर जहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर यह तूफान उनकी मुश्किलें बढ़ाने आ गया है। चक्रवाती तूफान की गति और क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि वह ‘अम-पुन’ के रास्ते से होकर गुजरने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दे।

चूंकि तूफान के कारण दक्षिण और बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति खराब से बेहद खराब रहने वाली है, ऐसे में सरकार ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वह 18 मई से लेकर समुद्र में या ओडिशा के समुद्री तटों पर ना जाएं।

पश्चिम बंगाल के मछुआरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे 18 से 21 मई के बीच बंगाल की खाड़ी या पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ना जाएं।

जो मछुआरे पहले से समुद्र में हैं, उन सभी को 17 मई तक लौटने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले छह घंटे से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब तूफान ‘अम-पुन’ का रूप ले चुका है।

पटनायक ने चक्रवात को लेकर राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 17 से 20 मई तक राज्य में रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओड़िसानवीन पटनायकचक्रवाती तूफानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील