लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने उम्मीदवारों के झूठी सूचना देने पर जेल की सजा का प्रावधान करने वाला अध्यादेश जारी किया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 दिसंबर ओडिशा विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है, ऐसे में राज्यपाल गणेशी लाल ने राज्य में पंचायत कानूनों में संशोधन के लिए एक अध्यादेश जारी किया है, जिसमें झूठी सूचना देने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल की सजा का प्रावधान शामिल है।

चौबीस दिसंबर की राजपत्र अधिसूचना में प्रकाशित संशोधित अध्यादेश में कहा गया है कि एक उम्मीदवार जो खुद या अपने प्रस्तावक के माध्यम से झूठी जानकारी देगा, उसे कारावास से दंडित किया जाएगा।

यह उन लोगों के लिए भी लागू होगा जो अपने नामांकन पत्र या हलफनामे में कोई जानकारी छिपाएंगे और सभी मामलों में कारावास छह महीने तक बढ़ सकता है, या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

राज्यपाल ने ओडिशा पंचायत कानून (संशोधन) अध्यादेश, 2021 को 23 दिसंबर को ओडिशा ग्राम पंचायत अधिनियम, 1964, ओडिशा पंचायत समिति अधिनियम, 1959 और ओडिशा जिला परिषद अधिनियम, 1991 में संशोधन करने के लिए जारी किया।

हलफनामे में झूठी जानकारी देने पर तीनों अधिनियमों में जुर्माने या सजा का कोई प्रावधान नहीं था।

कानून मंत्री प्रताप जेना ने कहा, ‘‘अब अध्यादेश में सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।’’

अध्यादेश में कहा गया है कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के किसी भी ऐसे निर्वाचित सदस्य को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, जिसने नामांकन दाखिल करते समय अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति और देनदारियों तथा शैक्षिक योग्यता से संबंधित हलफनामा प्रस्तुत नहीं किया होगा।

इसमें ग्राम पंचायत और पंचायत समिति अधिनियमों के तहत यह भी प्रावधान किया गया है कि पंचायतें गाँव, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर उचित आपदा प्रबंधन तैयार करेंगी क्योंकि राज्य को प्राय: चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा अपनाई जाने वाली आदर्श आचार संहिता 19 दिसंबर को जारी की थी।

पंचायत चुनाव मार्च 2022 से पहले पांच चरणों में होने की संभावना है क्योंकि उस समय तक सभी पीआरआई का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना में कहा गया है कि 853 जिला परिषदों में पार्टी चिह्न के साथ और 91,916 वार्ड तथा 6,794 पंचायतों में गैर दलीय आधार पर मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"