लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के डॉक्टरों ने मरीजों के लिए किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- इस मुश्किल घड़ी में इससे बेहतर कुछ नहीं

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 12:41 IST

ओडिशा के संबलपुर स्थित VIMSAR अस्पताल के आईसीयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नर्स और डॉक्टर कोविड-19 मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के Vimsar अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ ने कोरोना मरीजों के लिए किया डांसवायरल वीडियो में मरीज भी डांस पर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं

भुवनेश्वर : कोरोना वायरस महामारी में डॉक्टर्स 24 घंटे अपने मरीजों के साथ खड़े है । चाहे मरीजों को दवा की जरूरत हो या दुआ की । देश के डॉक्टर्स हससंभव प्रयास कर रहे हैं । इस प्रयास में सैंकड़ों डॉक्टर्स की भी जान गई है लेकिन कोरोना के इलाज में मानसिक अवसाद भी एक बड़ी बाधा है ।

कोरोना मरीजों के लिए मानसिक तनाव को मरीज अपने परिवार वालों से भी नहीं मिल सकते हैं , जिससे दिन-प्रतिदिन तनाव औऱ बढ़ता है । ऐसे में डॉक्टर्स अपने मरीज को खुश करने के लिए डांसिंग औऱ सिंगिंग भी कर रहे हैं । देशभर से ऐसे कई वीडियो सामने आए है , जिसमें डॉक्टर्स मरीजों के लिए डांस कर रहे हैं ।

अब एक ऐसा ही वीडियो ओडिशा के संबलपुर स्थित VIMSAR अस्पताल के आईसीयू का है , जहां से एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है । जिसमें नर्स और डॉक्टर कोविड-19 मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं ।

कोरोना संक्रमित मरीजों को खुश करने के लिए डॉक्टर औऱ अस्पताल स्टाफ का डांस करता हुआ, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।  इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और डॉक्टरों का  शुक्रिया भी कर रहे हैं  । इस वीडियो को देखने के बाद  एक यूजर ने कमेंट किया, ' सच में निराशा के दौर में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता, सभी हेल्थ वर्कर्स को दिल से सलाम' ।  

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ' इस मुसीबत से भरे वक्त में डॉक्टर और नर्स हमारी उम्मीद को जिंदा रखे हुए हैं'  जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि  इस दौर में इस तरह का वीडियो देखना वाकई सुखद है । 

 अस्पताल के स्टाफ सदस्यों द्वारा मनोरंजन किए  जाने पर मरीजों ने भी खूब तालियां बजाई  । कोरोना के के दौर में डॉक्टर और मरीज के साथ- साथ पूरे अस्पताल के बीच एक अलग संबंध औऱ सामंजस्य स्थापित हुआ है ।

टॅग्स :ओड़िसाकोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो