ओडिशा सरकार ने की अंगदान को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार की घोषणा

By भाषा | Published: November 12, 2019 04:36 PM2019-11-12T16:36:06+5:302019-11-12T16:36:06+5:30

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज के नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की  है। राज्य के वन मंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार से अंगदान को बढ़ावा मिलेगा। 

Odisha government announces Suraj award to promote organ donation | ओडिशा सरकार ने की अंगदान को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार की घोषणा

File Photo

Highlightsओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। ओडिशा के  गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे।

ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के एक व्यक्ति के नाम पर एक वार्षिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि ओडिशा के  गंजाम जिले के सूरज सेठी नामक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंग छह व्यक्तियों को दान कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उसके माता-पिता के लिए 'बीजू पक्का घर योजना' के तहत एक घर और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सूरज के माता पिता- बबुली सेठी और गीतांजलि सेठी ने सूरज की मृत्यु के बाद उसके अंगों को  दान करने का फैसला किया था। सूरज के माता पिता से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद उनके  निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि यह समाज के लिये प्रेरणा के तौर पर काम करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज के नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की  है। राज्य के वन मंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार से अंगदान को बढ़ावा मिलेगा। 

सूरज गंजाम जिले के भंजनगर का रहने वाला था और सूरत में काम करता था। उन्तीस अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दो नवंबर को  सूरज की मृत्यु हो गयी थी।  

Web Title: Odisha government announces Suraj award to promote organ donation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा