लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 7 हाथियों की मौत पर 9 अधिकारी बर्खास्त, सीएम ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 28, 2018 10:54 IST

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) जितेंद्र दास ने बताया कि सदर वन रेंज में गांव के पास से 13 हाथियों का झुंड गुजर रहा था और इनमें से सात हाथी 11 किलोवाट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गये। 

Open in App

धेनकनाल जिले में कामलंगा गांव के नजदीक बिजली का करंट लगने से साथ हाथियों की मौत पर 9 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय विद्युत आपूर्ति यूटिलिटी के एक जूनियर इंजीनियर को निकाल दिया गया है। 

बर्खास्त किए गए अधिकारियों में राज्य सरकार के 6 अधिकारी और वन विभाग के तीन अधिकारी हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। बिजली की तार के संपर्क में आने से शनिवार को सात हाथियों की मौत हो गई थी।

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) जितेंद्र दास ने बताया कि सदर वन रेंज में गांव के पास से 13 हाथियों का झुंड गुजर रहा था और इनमें से सात हाथी 11 किलोवाट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गये। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह पांच हथिनी और एक हाथी शावक समेत सात हाथियों को मरा हुआ देखा और इसकी सूचना वन्य अधिकारियों को दी। यह घटना स्पष्ट रूप से बिजली की तारों के नीचे तक झुके होने के कारण हुई। 

तीन हाथियों के शव सड़क पर पड़े हुए थे और चार अन्य नहर के भीतर पड़े हुए थे। यह घटना तब हुई जब हाथियों का झुंड पास के धान के खेत से कैनल रोड की तरफ बढ़ रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि धेनकनाल के वनमंडल अधिकारी सुदर्शन पात्रा और एसीएफ दास सहित सभी वरिष्ठ वनाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ओड़िसाहाथीनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण