लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा की नौकरशाही में फेरबदल

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक जनवरी ओड़िशा सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए दो सरकारी खनन कंपनियों के प्रबंध निदेशक आर विनील कृष्णा को मुख्यमंत्री का नया विशेष सचिव नियुक्त किया और उनका स्थान बलवंत सिंह लेंगे। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।

फिलहाल सिंह 2007 के आईएएस अधिकारी सिंह पुरी के जिलाधिकारी हैं।

कृष्णा ओड़िशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड और ओड़िशा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे। वह खेल विभाग के निदेशक और मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (कोविड प्रबंधन) रह चुके हैं।

2005 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा विशेष सचिव (खेल एवं युवा सेवा विभाग) का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

सरकार ने सुरेश चंद्र महापात्रा द्वारा नये मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद यह फेरबदल किया है।

केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा को पुरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। रायगढ जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक अमृत ऋतुराज केंद्रपाड़ा के नये जिलाधकारी होंगे।

सेंटर फॉर मॉर्डनाइजिंग गवर्नमेंट इनीशिएटिव , भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद सादिक आलम के पास उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार होगा।

भुवनेश्वर की विशेष अतिरिक्त जिलाधिकारी पारूल पटवारी कोविड-19 प्रबंधन की प्रभारी थीं, अब उनको लोक निर्माण विभाग का उपसचिव बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन