Odisha: नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएगा परिणाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 20:03 IST2025-10-24T20:03:20+5:302025-10-24T20:03:20+5:30

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी और किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। 

Odisha: 14 candidates are in the fray for the Nuapada assembly by-election | Odisha: नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएगा परिणाम

Odisha: नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएगा परिणाम

भुवनेश्वर: ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी और किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। 

उपचुनाव के लिए यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जय ढोलकिया, बीजू जनता दल (बीजद) से स्नेहांगिनी छुरिया, कांग्रेस से घासीराम माझी, समाजवादी पार्टी से रमाकांत हाती, बहुजन मुक्ति पार्टी से हेमंत टांडी और ओडिशा जनता दल से सुखधर डंडसेना मैदान में हैं। 

इनके अलावा आश्रय महानंद, चक्रांत जेना, भुबन लाल साहू, किशोर कुमार बाग, नीता बाग, लक्ष्मीकांत टांडी, भक्तबंधु धरुआ और लोचन माझी ये आठ उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजद विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो जाने से यहां उपचुनाव हो रहा है। 

भाजपा ने राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया को उम्मीदवार बनाया है और जय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। बीजद ने महिला नेता स्नेहांगिनी छुरिया को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने घासीराम माझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस द्वारा 2024 के विधानसभा चुनाव में घासीराम माझी को टिकट नहीं दिया गया था जिसके बाद उस समय उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होनी है।

खबर - भाषा 

Web Title: Odisha: 14 candidates are in the fray for the Nuapada assembly by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे