लाइव न्यूज़ :

ओबीसी आरक्षण: महाराष्ट्र सरकार 22 अन्य राज्यों से सीख ले: पंकजा मुंडे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 अक्टूबर अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में ओबीसी जनजागरण मंच ने मंगलवार को औरंगाबाद में एक रैली आयोजित की, जिसमें केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को अन्य राज्यों से सीख लेनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ओबीसी को न्यायसंगत आरक्षण मिले। उन्होंने ओबीसी कोटा के मुद्दे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथ में शक्ति होने के बावजूद फैसले नहीं लिए जा रहे हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव मुंडे ने कहा कि हालिया स्थानीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी कोटे के आयोजित किए गए लेकिन आने वाले चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें सुनिश्चित करके कराए जाने चाहिए।

मुंडे ने कहा, '' जब हम ओबीसी आरक्षण की बात करते हैं तो अन्य लोग मराठा आरक्षण की बात करना शुरू कर देते हैं। मराठा समुदाय नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहा है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए राजनीति में आरक्षण की जरूरत है। महाराष्ट्र सरकार को अन्य 22 राज्यों का अध्ययन करना चाहिए जिन्होंने ओबीसी समुदाय को आरक्षण दिया है।''

वहीं, कराड ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओबीसी आरक्षण के खिलाफ अदालत में वाद दायर किए और इस पार्टी के नाना पटोले जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इन्हें रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे