लाइव न्यूज़ :

नर्सिंग निदेशालयों को भारत में 43 लाख नर्सों की कमी को दूर करने की तत्काल आवश्यकता : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर नर्सिंग और मिडवाइफरी विशेषज्ञों के नेतृत्व में मंगलवार को हुई एक पैनल चर्चा ने केंद्र और राज्य स्तर पर नर्सिंग निदेशालयों द्वारा भारत में 43 लाख नर्सों की कमी को दूर करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया।

स्वतंत्र थिंक टैंक ‘थिंक चेंज फोरम’ द्वारा आयोजित 'इज़ इंडियाज नर्सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर रेडी फॉर अदर वेव' शीर्षक पर चर्चा में कहा गया है कि नर्सों के लिए एक विशेष मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, और नर्स एवं दाइयों को बनाए रखने के लिए एक जीवंत प्रौद्योगिकी आधारित रजिस्टर जैसे कुछ मुद्दों पर नीति निर्माताओं को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

फोरम ने एक बयान में कहा, “भारत में 30 लाख से अधिक पंजीकृत नर्स और दाइयां हैं जो देश की 1.3 अरब आबादी की देखभाल के लिए जिम्मेदार हैं, जो पूरी तरह से अपर्याप्त है। यह प्रति 1,000 जनसंख्या पर 3 नर्सों के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानदंड से कम है और भारत को डब्ल्यूएचओ के निर्धारित मानदंडों को पूरा करने के लिए 2024 तक 43 लाख से अधिक नर्सों को जोड़ने की आवश्यकता है।”

चर्चा के दौरान, इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ टी दिलीप कुमार ने नर्सिंग नेतृत्व और नर्सों को नीति निर्माण का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग