लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 11, भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2020 15:32 IST

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश में विदेश से आए सभी लोगों की जांच रविवार से करायी जाएगी. ऐसे लोगों की जिलावार पहचान कर ली गयी है.

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सारण के 55 वर्षीय वसंत सिंह की मौत शानिवार की रात को हो गई. वह कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज था और 25 मार्च को इमर्जेंसी में उसका इलाज किया जा रहा था.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले अब चिंताजनक हो रहे हैं. एक ही दिन दो नए मामले मिले. इसके साथ राज्‍य में अब तक कोरोना संक्रमण के 11 मामले सामने आ चुके हैं. खास बात यह है कि इनमें आधा दर्जन लोगों को संक्रमण मुंगेर के मृतक कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से लगा है.

इस बीच भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सारण के 55 वर्षीय वसंत सिंह की मौत शानिवार की रात को हो गई. वह कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज था और 25 मार्च को इमर्जेंसी में उसका इलाज किया जा रहा था.

27 मार्च को उसका सैम्पल पटना भेजा गया. लेकिन, अभी तक जांच रिपोर्ट नही मिली है.वहीं, कल रात से अचानक कोरोना संदिग्धों की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है. पिछले डेढ महीने में पहली बार सर्वाधिक कोरोना संदिग्ध सर्विलांस पर लिए गए हैं.

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ घंटे में 469 लोग ऑब्जर्वेशन में लिए गए हैं. शनिवार रात तक ऐसे संदिग्धों की संख्या 1907 थी, जो अभी बढ कर 2376 हो गई है. उल्लेखनीय है कि एक सप्‍ताह पहले 21 मार्च को पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में मुंगेर के एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई थी.

वह हाल ही में कतर से लौटा था. शनिवार रात पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्‍टीच्‍यूट (आरएमआरआई) से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. इसके पहले आरएमआरआइ ने शनिवार को की रात एक और महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. शनिवार को कुल 161 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.

देर रात जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, वह बिहार के लखीसराय की रहने वाली है. महिला मुंगेर के कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आई थी. इसके पहले शनिवार को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (एनएमसीएच) में भर्ती एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली. वह महिला पटना के एक निजी अस्पताल' से जुडी बताई जा रही है. ज्ञात हो कि पटना एम्‍स में मृत कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज उस निजी अस्‍पताल में भी हुआ था.

बता दें कि पटना जिला प्रशासन ने इस निजी अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को पृथक रहने का आदेश दिया था. मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें मृतक की एक रिश्तेदार महिला और एक बच्चा सहित अब तक पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इस बीच बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश में विदेश से आए सभी लोगों की जांच रविवार से करायी जाएगी. ऐसे लोगों की जिलावार पहचान कर ली गयी है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बंद से पहले वाले सप्ताह में विदेश से आए लोगों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाएगा. कोरोना वायरस जांच किट की कमी की बात को खारिज करते हुए संजय ने कहा कि जांच किट कल रात्रि यहां पहुंच गयी है और आज से कार्य प्रारंभ है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाभागलपुरपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए