लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर विवाद, कहा-अब हम भी शादी के लिए ला सकते हैं कश्मीरी लड़की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2019 11:00 IST

मनोहर खट्टर पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते रहते हैं कि वह बिहार से बहू लाएंगे।अब लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से बहू लाएंगे।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर सरकार के फैसले के हरियाणा के मुख्मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर की लड़कियों के बारे में कहा कि 370 हटने से कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और वहां शादी करने जैसी बातें तेजी से वायरल हुईं। 

एक कार्यक्रम में बोलते हुए खट्टर ने कहा कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते रहते हैं कि वह बिहार से बहू लाएंगे। अब लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से बहू लाएंगे।

इससे पहले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी आर्टिकल 370 को लेकर विवादित बयान दिया था। विक्रम ने कहा था कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के 'गोरी' कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं।

मनोहर खट्टर की बात करें तो वह पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था। खट्टर ने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं ये 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय तक एकसाथ घूमते हैं, अनबन होने पर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया। खट्टर के इस बयान का काफी विरोध हुआ था।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित