लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- अब मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन संबंधी कोई दिक्कत नहीं

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:38 IST

मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में मध्य प्रदेश देश में 14वें स्थान पर आ चुका है। प्रदेश में शनिवार को करीब 88,000 उपचाराधीन मामले हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि अब प्रदेश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन संबंधी कोई दिक्कत नहीं है।मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युद्धस्तर पर किए गए प्रयासों का नतीजा है कि अब हमारे पास जरूरत से अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध है। आपूर्ति की व्यवस्था इस तरह की गई है कि अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘रविवार, 2 मई को प्रदेश में 503 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।’’वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं जनता द्वारा लगाए गए 'जनता कर्फ्यू' और शहरी क्षेत्रों में 'कोरोना कर्फ्यू' के कारण विगत आठ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। 

जनता के सहयोग से विगत दिनों आईआईटी कानपुर द्वारा दिया गया पूर्वानुमान कि एक मई को कोरोना पीक पर रहेगा, इसे जनता एवं सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने झुठला दिया है।’’मिश्रा ने कहा कि जल्द ही हम देश के लिए ‘मॉडल स्टेट’ बनकर दिखायेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुनः समीक्षा की है। नए संक्रमित मामले 12,389 दर्ज किए गए हैं, जबकि 14,562 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए है। प्रदेश के उपचाराधीन मामलों में 2285 मामलों की कमी आई है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों में विगत आठ दिन में लगभग 10,000 की कमी आई है। यह कमी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जनता की जागरूकता के कारण संभव हो पाई है, क्योंकि लोगों ने खुद जनता कर्फ्यू लगाया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos