लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी से देश में मौत पर केंद्र ने अब कहा- आंध्र प्रदेश में गई कुछ मरीजों की जान

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 11, 2021 14:41 IST

देश में कोविड-19 की लहर के दौरान ऑक्सीजन से हुई मौतों के मामले में केंद्र ने संसद में जवाब दिया । केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरी लहर के दौरान आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हुई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने माना दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई संसद में केंद्र की ओर से कहा गया कि आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से हुई कुछ मौतेंकेंद्र की रिपोर्ट में कहा गया कि सभी मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे

हैदराबाद : पहली बार स्वास्थय मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें हुई । केंद्र ने मंगलवार को संसद में बताया कि आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ मरीजों की जान गई । 

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे सभी मरीज

मंत्रालय की ओर से संसद में कहा गया कि ऐसे मरीज जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे । उनकी कोविड-19 इलाज के दौरान मौत हुई । स्वास्थ्य मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि 9 अगस्त को आंध्र प्रदेश सरकार ने एसवीआरआर अस्पताल में 10 मई को कुछ मौतों के बारे में जवाब भेजा था, जहां कुछ मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे । 

केंद्र ने अपने लिखित जवाब में कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार ऐसा लगता है कि 10 किलोलीटर ऑक्सीजन टैंक के लेवलिंग और इस अस्पताल के बैकअप मैनीफोल्ड सिस्टम को चालू करने के बीच ऑक्सीजन लाइनों में दवाब की कमी के कारण ऐसा हुआ । 

केंद्र ने कहा 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश ने दी प्रतिक्रिया 

केंद्र ने हाल ही में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के संबंध में हुई मौतों के आंकड़े मांगे थे । 13 अगस्त को मानसून सत्र समाप्त होने से पहले सूचनाओं को संसद में पेश किया गया । एक रिपोर्ट में कहा गया कि केवल 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों - अरुणाचल प्रदेश,असम,उड़ीसा,उत्तराखंड,जम्मू और कश्मीर,लद्दाख,झारखंड,मध्य प्रदेश और पंजाब में अब तक प्रतिक्रिया दी है । 

दूसरी और दिल्ली जिसे अप्रैल-मई में दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा । उसकी और से कहा गया कि उन्हें केंद्र की ओर से ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों के बारे में कोई जवाब नहीं मांगा गया है । 

दिल्ली डिप्टी सीएम  ने लगाया था आरोप 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र पर ऑक्सीजन के संकट को लेकर गंभीरता दिखाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा, "कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा था। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से गंभीरता से सवाल किया, लेकिन केंद्र सरकार असंवेदनशील बनी हुई है।" विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान  ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई है ।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरससंसददिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो