लाइव न्यूज़ :

बाढ़ प्रभावि जिलों में मनरेगा के तहत 50 दिन के अतिरिक्त कामकाज की अधिसूचना जारी की जाए: ईश्वरप्पा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को केंद्र से राज्य के 13 बाढ़ प्रभावित जिलों में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत अतिरिक्त 50 दिनों के काम की अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बैठक में ईश्वरप्पा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत 781.64 करोड़ रुपये के वेतन को जल्द मंजूरी देने की भी मांग की।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-3 के तहत 1,700 किलोमीटर सड़क के अतिरिक्त आवंटन की भी मांग की।

बैठक में ईश्वरप्पा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारी बारिश से कर्नाटक के कई जिलों में आजीविका और संपत्ति का व्यापक नुकसान हुआ है।

इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने 13 जिलों के 61 प्रखंडों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है।

ईश्वरप्पा ने केंद्रीय मंत्री को दिए एक अभ्यावेदन में कहा, ''इसलिए, मैं केंद्र सरकार से उक्त प्रखंडों में मनरेगा की धारा 3(4) के तहत 50 दिनों के अतिरिक्त रोजगार को अधिसूचित करने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले