लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफर्ड की अंग्रेजी नहीं बल्कि मोदी विरोधी रुख से कांग्रेस-यूडीएफ को मिली जीत: मुरलीधरन

By भाषा | Updated: August 31, 2019 20:46 IST

बता दें कि थरूर ने बयान दिया था कि “सही चीजें” करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जानी चाहिए जिसके बाद विवाद छिड़ गया था।

Open in App

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ अपनी आक्रामकता बरकरार रखते हुए पार्टी सहयोगी के.मुरलीधरन ने एक बार फिर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि “ऑक्सफर्ड इंग्लिश” ने नहीं बल्कि “मोदी विरोधी” रवैये ने पार्टी नीत मोर्चे को तिरुवनंतपुरम सीट से जीत दिलाई। “मोदी की तारीफ’’ करने के लिए शशि थरुर पर निशाना साधा जा रहा है। 

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयान नहीं देने का निर्देश देने के कुछ दिन बाद मुरलीधरन की यह टिप्पणी आई है। बता दें कि थरूर ने बयान दिया था कि “सही चीजें” करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जानी चाहिए जिसके बाद विवाद छिड़ गया था। थरूर का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद दिवंगत ए चार्ल्स जिन्हें ऑक्सफर्ड की अंग्रेजी नहीं आती थी, उन्हें तिरुवनंतपुरम सीट से तीन बार जीत मिली थी। 

लोकसभा में वडकरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुरलीधरन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर उन्होंने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ दी होती तो भी वह भाजपा का कभी समर्थन या तरफदारी नहीं करते। वरिष्ठ नेता स्पष्ट तौर पर थरूर द्वारा हाल ही में उनकी आलोचना की ओर इशारा कर रहे थे। 

थरूर ने कहा था कि जो उन्हें पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने को कह रहे हैं वह खुद ही बमुश्किल आठ साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और इससे पहले पार्टी छोड़ कर कई सालों तक इस पर हमला बोलते रहे थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यहां तक कि ए चार्ल्स जो अच्छी मलयालम बोलते थे, उन्होंने तीन बार यह सीट जीती। वह ऑक्सफर्ड इंग्लिश की वजह से नहीं जीते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि तिरुवनंतपुरम वडकरा की तरह ही कांग्रेस का गढ़ रहा है जिसे आम तौर पर ऐसा निर्वाचन क्षेत्र समझा जाता है जिसमें माकपा का जनाधार ज्यादा है।”

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब