लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी नहीं, सरेंडर मोदी हैं ये', राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी का पलटवार, कहा-बर्दाश्त नहीं करेगा देश

By स्वाति सिंह | Updated: June 21, 2020 15:22 IST

राहुल गांधी ने 'सरेंडर' की स्‍पेलिंग गलत लिख दी थी। यहां उन्होंने Surrender की जगह Surender लिखा। इसे लेकर ट्रोलर्स ही नहीं बल्कि बीजेपी नेताओं ने भी उनपर तंज कसा।असम सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए पीएम मोदी को 'सरेंडर मोदी' कह दिया। 

नई दिल्ली: पूर्वी-लद्दाख पर चला रहे तनाव को लेकर कांग्रेस लगातर मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं। इस चीनी मुद्दे को लेकर वह ट्विटर के जरिए लगातार केंद्र पर हमलावर हो रहे हैं। रविवार को राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए पीएम मोदी को 'सरेंडर मोदी' कह दिया।  हालांकि राहुल अपने इस ट्वीट के बाद खुद ही ट्रोल होने लगे। 

दरअसल, इस ट्वीट में राहुल गांधी ने 'सरेंडर' की स्‍पेलिंग गलत लिख दी थी। यहां उन्होंने Surrender की जगह Surender लिखा। इसे लेकर ट्रोलर्स ही नहीं बल्कि बीजेपी नेताओं ने भी उनपर तंज कसा।असम सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा। बीजेपी के कई नेताओ ने राहुल के इस ट्वीट को 'शर्मनाक' करार दिया।

हिमंत बिस्व ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''राहुल गांधी, आप इतने हताश हो गए हैं कि ठीक से लिख भी नहीं पा रहे। और आत्‍मसमर्पण करना गांधी-नेहरू परिवार का हॉलमार्क रहा है। 1962 में, पंडित नेहरू ने असम को लगभग दे ही दिया था। जब चीनी सेना ने बोमदिला पर कब्‍जा किया तो नेहरू ने कहा था, 'मेरा दिल असम के लिए लोगों के लिए रोता है।' शर्मनाक"

शहनवाज हुसैन ने इसके बाद वीडियो जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सरेंडर मोदी कहना देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जिस की तरह की भाषा बोल रहे,  वैसी भाषा दुश्‍मन देश का नेता भी भारत के लिए नहीं बोल सकता। 

उधर, बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 'ट्विटर ने कई चीनी प्रॉपेगेंडा हैंडल्‍स को बैन किया मगर सबसे बड़ा वाला तो रह ही गया। चीनी सोशल मीडिया ने पीएम मोदी के हैंडल को बैन किया और इस (राहुल के) हैंडल को छोड़ दिया। कन्‍फ्यूजिंग।'

वहीं, अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल को 'चाइनीज गांधी' बता दिया। बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि '50 साल की उम्र पूरी करने के बाद इन्‍होंने ऑनलाइन ट्रोल होने की उपलब्धि हासिल कर ली है।' बीजेपी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि 'राहुल गांधी असल में गद्दार गांधी हैं।' 

'चीनी धरती थी तो हमारे सैनिक क्यों शहीद हुए?', राहुल गांधी का सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के आगे भारतीय क्षेत्र को चीन को सौंप दिया है।'' कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि अगर यह भूमि चीन की थी तो हमारे सैनिक क्यों शहीद हुए? वे कहां शहीद हुए? 

गौरतलब है कि मोदी ने भारत-चीन तनाव पर शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है। प्रधानमंत्री ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के अंत में कहा कि चीन ने जो किया है उससे पूरा देश आहत और आक्रोशित है।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील