लाइव न्यूज़ :

"मैं जाति जनगणना का विरोधी नहीं हूं, बशर्ते वो वैज्ञानिक तरीके से हो", डीके शिवकुमार ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 07:33 IST

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जाति जनगणना के संबंध में स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी इसका विरोध नहीं किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने कभी जाति जनगणना का विरोध नहीं किया थाउन्होंने कहा कि मैं तो केवल जाति जनगणना के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मांग कर रहा हूंकर्नाटक में कई विधायकों ने शिकायत की है कि जाति जनगणना वैज्ञानिक तरीके से नहीं की गई थी

बेलगावी:कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जाति जनगणना के संबंध में स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी इसका विरोध नहीं किया था, बल्कि वो तो केवल जनगणना के लिए वैज्ञानिक और व्यवस्थित दृष्टिकोण की मांग कर रहे थे।

शिकुमार ने मंगलवार को सुवर्णा सौधा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कई विधायकों ने शिकायत की है कि जाति जनगणना वैज्ञानिक तरीके से नहीं की गई थी। ऐसी शिकायतें आई हैं कि जाति जनगणना के दौरान घर-घर सर्वेक्षण नहीं किया गया था। यह उचित ही है और इससे जनगणना में शामिल किये गये सभी समुदायों को उनकी वास्तविक जनसंख्या के प्रतिनिधित् का आनुपातिक लाभ नहीं मिलेगा।”

उन्होंने कहा, "हम केवल यह पूछ रहे हैं कि क्या सर्वेक्षण वैज्ञानिक तरीके से किया गया है। मैं सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षणों में विश्वास करता हूं और मैं सभी समुदायों के लिए सामाजिक न्याय के कांग्रेस पार्टी के दर्शन के साथ खड़ा हूं। मैं भी एक पिछड़े वर्ग से आता हूं लेकिन मेरा यह कर्तव्य बनता है कि मैं सभी समुदायों को एक ही नजरिए से देखूं।''

कर्नाटक में जाति जनगणना के गायब हुए दस्तावेजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने जयप्रकाश हेगड़े से बात की है और मुझे बताया गया है कि जाति जनगणना रिपोर्ट पर सचिव के हस्ताक्षर नहीं हैं। अधिकृत व्यक्तियों के हस्ताक्षर न होने से जनगणना रिपोर्ट की वैधता पर सवाल उठता है।"

शिवकुमार ने यह पूछे जाने पर कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का दावा है कि आम चुनाव के बाद 50-60 विधायकों के साथ एक प्रभावशाली कांग्रेसी मंत्री (डीके शिवकुमार) भाजपा में शामिल हो सकते हैं, शिवकुमार ने कहा, "मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मैं अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे के पास जाने के लिए पागल नहीं हूं। मेरे अपने आदर्श हैं और मुझे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी में बहुत विश्वास है। कुमारस्वामी अफवाहें उड़ा रहे हैं लेकिन मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं।"

टॅग्स :जाति जनगणनाDK Shivakumarकर्नाटककांग्रेसएचडी कुमारस्वामीBJD
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी