लाइव न्यूज़ :

आगरा में कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:09 IST

Open in App

आगरा, एक अक्टूबर आगरा शुक्रवार को कोविड-19 के एक मात्र उपचाराधीन मरीज के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही इस महामारी से फिलहाल पूरी तरह मुक्त हो गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरुण श्रीवास्तव ने आज बताया, “कोरोना का एक मरीज भर्ती था, जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या शून्य हो गई है, लेकिन लापरवाही नहीं करनी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है।”

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 14 दिन से जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला है, इसलिये आगरा पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। मार्च 2020 में जनपद में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि अब कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले